Post Office FD या SBI FD : कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न Best FD Return 2021


निवेश की बात करें तो ज्यादातर लोग एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की सलाह देते हैं। अगर आप भी निवेश करने के दौरान थोड़ा कम रिटर्न ही सही लेकिन सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं तो फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) आपके लिए सही ऑप्शन है। वही अगर अगर किसी निवेश स्कीम की बात करे तो लोगो का हमेशा से सबसे ज्यादा विश्वास एफ़डी मे ही रहा है इसमें आपको हर समय गारंटीड रिटर्न तो मिलता ही है। साथ मे आपके पैसे की भी सुरक्षा और आपका भी पूरा भरोसा उसमे होता है  बैंक एफडी आज भी हमारे देश के अधिकतर लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। रिटर्न के साथ एफडी पर कई तरह की और भी सुविधाएं मिलती हैं। अब तो सभी बैंक इसके एवज में लोन की भी सुविधा देने लगे हैं। और दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि एफडी पर रेग्युलर सेविंग से ज्यादा इंट्रेस्ट रेट मिलता है। बैंकों में फिक्सड डिपॉजिट करना निवेश का अच्छा माध्यम है। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रिटर्न कमाने के लिहाज से लोगों की पसंद में सबसे ऊपर है।

 

 पोस्ट ऑफिस या एसबीआई बैंक मे पैसो को निवेश करने पर कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगा 

 

Covid के बाद से अगर देखा जाये तो एसबीआई के साथ साथ लगभग सभी बैंको ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों में काफी कमी कर दी है ऐसे मे बहुत से लोग जो एफ़डी मे निवेश को बेहतर विकल्प मानते है निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ रुख करने लगे है तो ऐसे मे अगर आप भी अभी हाल ही मे या आने वाले समय मे एफ़डी करने की सोच रहे है तो एक बार आपको भी जरूर पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे मे जान लेना चाहिए

 




तो चलि‍ए जानते है एसबीआई बैंक या पोस्ट ऑफिस में से कहां से एफडी कराने में आपको ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।

 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

 

क्या आप जानते है बैंकों के अलावा आप पोस्ट ऑफिस में भी फिक्स्ड डिपोजिट करा सकते हैं। जहां बैंक मे इसको एफ़डी कहा जाता है तो पोस्ट ऑफिस में एफडी को टाइम डिपॉजिट स्कीम कहा जाता है इसे ही पोस्ट ऑफिस का एफडी भी कहते हैं।


पोस्ट ऑफिस मे भी बैंक एफ़डी की तरह हम एक साल से लेकर पांच साल तक की समय के लिए अपने पैसो को जमा कर सकते है और बैंक एफडी की तरह,  हम पोस्ट ऑफिस मे टर्म डिपॉजिट के जरिये गारंटीड रिटर्न कमाते हैं।


तो देख लेते पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम मे कितने साल मे कितना रिटर्न मिलता है

 

पोस्ट ऑफिस में एक साल से लेकर तीन साल तक के लिए जमा राशि पर 5.5% की ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है।

 

पांच साल के समय के डिपोजिट अकाउंट के लिए, पोस्ट ऑफिस 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न देता है।

 

तो चलि‍ए जानते है एसबीआई बैंक या पोस्ट ऑफिस में से कहां से एफडी कराने में आपको ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।

 

पहले पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर कितनी ब्याज दरें है वो देख लेते है

1 अप्रैल 2020 से पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर ये है।

1 साल के लिए - 5.5%

2 साल के लिए - 5.5%

3 साल के लिए - 5.5%

5 साल के लिए - 6.7%

 

वही एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की एफडी पर नई ब्याज दरें 8 जनवरी से लागू हुई हैं।

एसबीआई में एफडी के लिए, निवेश की जरूरत के आधार पर, निवेश का समय 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के लिए है,

चाहे वह कम समय के लिए हो या ज्यादा समय के लिए। एसबीआई एफडी ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 2.9% से लेकर 5.4% के बीच मे हैं।

एसबीआई की नई एफडी ब्याज दरें 8 जनवरी 2021 से लागू हो गयी है  

अगर हम 7 दिन से लेकर 45 दिन तक बैंक एफ़डी करते है तो बैंक हमे 2.90% का ब्याज दर देगी वही


46 दिन से 179 दिन - 3.90%

180 दिन से 210 दिन - 4.40%

211 दिन से 1 वर्ष से कम - 4.40%

1 वर्ष से ज्यादा और 2 वर्ष से कम - 5.0%

2 साल से कम 3 साल - 5.10%

3 साल से 5 साल से कम - 5.30%

5 साल और 10 साल तक - 5.40%


तो अब अगर हम यहाँ देखे तो 1 साल से लेकर 5 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई बैंक से ज्यादा ब्याज हमे पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम मे मिल रहा है तो ऐसे मे अगर आप आने वाले समय मे या अभी अपने पैसो की एफ़डी करना चाह रहे थे तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस भी अच्छा विकल्प बन गया है ऐसे में सोच समझ कर ही निवेश करें।


Sbi fd interest rate 2021,sbi fd interest rate, sbi, fd, interest rate, sbi fd interest rate calculator, calculator, fd calculator, sbi fd plan in hindi, hindi, sbi fixed deposit interest rates, fixed deposit, fd interest rate 2021,sbi fixed deposit monthly income scheme, scheme, monthly income scheme, post office, nivesh gyan, post office tda account, post office td account, post office time deposit account, time deposit account, details, post office schemes, tda, td, account, 2021

Comments